https://commissionnewz.com/

5वीं पास युवक ने बना दी गैस से चलने वाली बाइक, 1 KG में 100 KM सफर

 | 
5वीं पास युवक ने बना दी गैस से चलने वाली बाइक, 1 KG में 100 KM सफर

जालौन के कैथवा गांव के रहने वाले दिनेश ने घरेलू गैस से चलने वाली बाइक को तैयार किया है। यह बाइक 1 रूपये में एक किमी की दूरी का सफर तय करती हैं। देश में जब रोजाना बढ़ रहे पेट्रोल के दाम। गैस से चलने वाली बाइक की खबर लोगों को देगी सुकून।

महंगे पेट्रोल से परेशान 5वीं पास ने बना दी गैस से चलने वाली बाइक

जालौन: देश में बढ़ते पेट्रोल के दामों को लेकर आप टेंशन में हैं के बीच एक खुशखबरी सामने आई है। यूपी में जालौन के रहने वाले 5वीं पास युवक ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। युवक ने अपनी पेट्रोल से चलने वाली बाइक में बदलाव कर उसे घरेलू गैस से चलने वाली बाइक के रुप में तैयार कर दिया है। ये बाइक 1 किलो गैस में 100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उनके इस तकनीकी की खोजबीन से लोग काफी उत्साहित हैं। दरअसल, जालौन के कैथवा गांव के रहने वाले दिनेश दिल्ली में सीएनजी ऑटो रिक्शा चलाया करते थे। उनके दिमाग में बात आई कि जब बड़े वाहन गैस से चल सकते है तो फिर बाइक क्यों नही।

महज 1 रुपए में करा देगी 1 KM का सफर
इसके बाद उन्होंने इसको लेकर खोजबीन अपनी शुरू कर दी और घरेलू गैस से चलने वाली बाइक को तैयार कर दिया। उनकी यह बाइक 1 रुपये में एक किमी की दूरी का सफर तय करती है। देश में जब रोजाना पेट्रोल के दामों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में गैस से चलने वाली बाइक की खबर लोगों को थोड़ा सुकून देने वाली है।

ताजा खबरें