https://commissionnewz.com/

अजय देवगन को छोड़ इस एक्टर की दीवानी थी काजोल, करण जौहर ने किया खुलासा, जानिए क्या है सच्चाई

 | 
kajol and karan

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और फिल्ममेकर करण जौहर काफी क्लोज फ्रेंड हैं। दोनों ने कभी खुशी कभी गम और कुछ कुछ होता है जैसी बड़ी फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों लंबे समय से गहरे दोस्त हैं। इस बीच करण जौहर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड काजोल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस काजोल जल्द ही फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आने वाली हैं। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। काजोल उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने सभी खान अभिनेताओं के साथ काम किया है। निजी जीवन में, वह और अजय देवगन बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। लेकिन फैन्स शाहरुख खान के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजोल के क्रश न तो शाहरुख खान थे और न ही उनके पति अजय देवगन। इसके बजाय, वह एक प्रसिद्ध बॉलीवुड सुपरस्टार है। जिसका खुलासा अब करण जौहर ने किया है।

Entertainment news of August 5 Ajay Devgn Kajol birthday 1200

करण जौहर ने किया खुलासा

जब मनीष पॉल ने करण जौहर से पूछा कि अजय देवगन के अलावा काजोल किस पर क्रश हैं। तो इसके जवाब में फिल्ममेकर ने बिना देर किए स्लेट पर अक्षय कुमार का नाम लिख दिया। करण जौहर ने कहा कि, एक समय में काजोल को अक्षय कुमार पर क्रश था। साथ ही करण जौहर ने भी पुराने दिनों को याद किया.

sub buzz 7605 1504174689 10

करण जौहर ने काजोल से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने खुलासा किया, “उनकी बॉन्डिंग तब और मजबूत हो गई जब वे दोनों फिल्म हिना के प्रीमियर पर अक्षय कुमार के लिए गए। करण जौहर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'पूरे प्रीमियर के दौरान काजोल अक्षय को ढूंढ रही थीं और मैं उसमें उनका सहारा बना'।

जानिए काजोल के वर्कफ्रंट के बारे में

kajol 1643516196

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म सलाम वेंकी से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में काजोल के अलावा मर्दानी एक्टर विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल और आहना कुमरा अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की खास बात ये है कि लंबे समय बाद आमिर खान और काजोल स्क्रीन शेयर करेंगे। जी हां फिल्म सलाम वेंकी में आमिर कैमियो करेंगे।

ताजा खबरें