https://commissionnewz.com/

बॉलीवुड के ये दिग्गज स्टार हो चुके हैं Mental Health की बिमारी का शिकार, कुछ ने तो करनी चाही थी Suicide

 | 
world mental health day 2022, world mental health day 2022 theme, world mental health day 2022 theme in hindi, bollywood stars suffer from mental health, indian celebrities with anxiety disorder, celebrities who suffered from depression, celebrities with depression and anxiety, world mental health day special, bollywood celebrities, entertainment news, photo gallery, photo gallery on mental health day,"

World Mental Health Day 2022: आप भी इस बात से परिचित होंगे कि वर्तमान समय में शारीरिक रूप से बिमार होने के साथ व्यक्ति मांसिक रोगों के शिकार भी बन रहे हैं। बिगड़ती लाइफस्टाइल और बीजी शेड्यूल की वजह से लोगों की मेंडल हेल्थ (Mental Health) पर इसका असर पड़ रहा है। इसकी वजह से तनाव और स्ट्रेस जैसी समस्याएं आम हो गई है। आज यानी 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) मनाया जा रहा है। बता दें कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने मेंटल हेल्थ की समस्याओं पर खुलकर बात की है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस लिस्ट में पहले नंबर है। वह अक्सर अपने डिप्रेशन के बारे में खुलकर बोलती है। साल 2015 में उन्होंने मीडिया में खुलासा किया था कि वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। इतना ही नहीं उनके मन में सुसाइड करने का विचार भी आया था।

करण जौहर (Karan Johar)
पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने कॉफी विद करण के अंतिम एपिसोड में बताया था कि वह एंग्जाइटी का शिकार हो गए थे। इसके लिए करण को लंबे समय के लिए डॉक्टर से थेरेपी भी लेनी पड़ी थी।

शाहरुख खान (Shahrukh khan)
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने साल 2010 में अपने कंधे के लिगमेंट की सर्जरी करवाई थी। इस दौरान वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। मीडिया को शाहरुख खान ने बताया था कि वो सर्जरी के बाद काफी ज्यादा अकेला महसूस कर रहे थे।

प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra)
एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड फिल्मों के अलावा वर्तमान समय में हॉलीवुड मूवी में भी काम कर रही है। एक समय ऐसा था जब वो मेंटल हेल्थ की बिमारी से पिड़ीत हो गई थी। इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके लिए अपनी मेंटल हेल्थ पर लोगों के साथ बात करना काफी मददगार साबित हुआ था।

ताजा खबरें