https://commissionnewz.com/

भीड़ उड़ाने आ रही हैं 3 शानदार कारें! सालों का इंतजार, तीसरी की बुकिंग भी शुरू कर दी

 | 
29-resize-1-380x214

Upcoming Cars in India: भारत में ऐसी कई कारें हैं जिनका सालों से इंतजार किया जा रहा है। ये कारें कभी ग्राहकों के दिलों पर राज करती थीं, लेकिन किसी कारणवश इन्हें बंद कर दिया गया।

पुरानी दिग्गज कारें जो आ रही हैं वापस: भारत में कार कंपनियां लगातार नए उत्पाद ला रही हैं। साथ ही कुछ मशहूर कारों को भी बाजार में वापस लाया जा रहा है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी टाटा सफारी लॉन्च की है। इसी तरह की कई अन्य कारें हैं जिनका भारत में वर्षों से इंतजार किया जा रहा है। ये कारें कभी ग्राहकों के दिलों पर राज करती थीं, लेकिन किसी कारणवश इन्हें बंद कर दिया गया।

ऐसी कारों की लिस्ट में Hindustan Ambassador, Tata Sierra, Hindustan Contessa, Maruti 800, Maruti Omni, Maruti Gypsy शामिल हैं। ये सभी कारें फिलहाल भारत में नहीं बिकती हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि इनमें से तीन कारें भारत में वापसी के लिए तैयार हैं। यहां हम आपके लिए उन तीन कारों की जानकारी लेकर आए हैं। आखिरी कार की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

Hindustan Ambassador: कभी भारतीय सड़कों का बादशाह मानी जाने वाली ये फैमिली सेडान आम लोगों से लेकर VIPs तक हर किसी की सवारी हुआ करती थी. कार को अभी भी कई राजनेताओं और प्रशासन के अधिकारियों के कब्जे में देखा जा सकता है। इसे 1956 से 2014 तक बेचा गया था। ऐसी अफवाहें हैं कि कार जल्द ही भारत में वापसी करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार एंबेसडर को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाया जाएगा।

  टाटा सिएरा: टाटा सिएरा भारत की पहली एसयूवी थी और इसे साल 1991 में लॉन्च किया गया था। पहले इसे सिर्फ ऑफ-रोडिंग के लिए लाया जाता था। इसे कंपनी ने 2003 में बंद कर दिया था। अब टाटा मोटर्स ने इसे इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाया है। पिछले महीने इसे ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था और जल्द ही इसे बाजार में उतारा जाएगा। Tata Sierra Electric को 40.5kWh बैटरी पैक से लैस किया जा सकता है, जो 437 किमी की रेंज पेश करेगा।

Maruti Gypsy: Maruti Gypsy को रिप्लेस कर कंपनी Maruti Jimny को भारत में लेकर आई है. इस एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह मारुति की पहली 4X4 कार होगी। इसे भारत में बनाया जाएगा और विदेशों में बेचा जाएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। महिंद्रा थार को टक्कर देने वाली यह कार 5-डोर कार है।

ताजा खबरें