https://commissionnewz.com/

Mahindra SUVs: लेने जा रहे है महिंद्रा की ये एसयूवी तो पहले जान लें वेटिंग पीरियड, करना होगा 24 महीने इंतजार

 | 
"Mahindra SUV, Mahindra SUVs, SUV, Mahindra , Mahindra Scorpio N ,Mahindra XUV700 ,Mahindra Thar, Mahindra Bolero ,  Bolero Neo latest-news automobile hindi news, Jagran news"

Mahindra SUVs Waiting Period भारतीय बाजार में महिंद्रा लोगों के दिलों पर कई सालों से राज करते आ रही है ऐसे में अगर आप अपने लिए महिंद्रा की गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको उसके वेटिंग पीरियड के बारे में जान लेना चाहिए।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra SUVs: महिंद्रा ने हाल के दिनों में अपनी कई धाकड़ गाड़ियों को लॉन्च किया है, इनकी वेटिंग पीरियड में काफी लंबी है। अगर आप महिंद्रा की गाड़ी लेने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको इनके वेटिंग पीरियड के बारे में जान लेना चाहिए। आपको बता दें महिंद्रा स्कार्पियो की अभी भारत में सबसे अधिक वेटिंग पीरियड है ।

jagran

Mahindra Scorpio N

आज के समय में महिंद्रा सबसे लोकप्रिय ब्रांड में से एक है। वर्तमान में स्कॉर्पियो और एसयूवी 300 जैसे कुछ मॉडल पर 24 महीने से अधिक की वेटिंग पीरियड है। हाल के दिनों में कंपनी ने महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को काफी प्रीमियम फीचर से लैस लॉन्च किया है। इसके लिए लोगों के दिलो में क्रेज भी देखने को मिल रहा है। SUV के Z8 और Z6 वेरिएंट की मजबूत मांग है, अपको बता दे इसके लिए वेटिंग पीरियड कुल 24 महीने तक का है। वहीं दूसरी ओर Z8L के लिए वेटिंग पीरियड कुल 20 महीने का है।

jagran

Mahindra XUV700

भारतीय बाजार में महिंद्रा एक्सयूवी 700 की टक्कर Tata Safari, MG Hector Plus, Hyundai Alcazar और अन्य प्रीमियम मिडसाइज़ SUV से है। इसके लिए वेटिंग पीरियड कुल 18 महीने तक का है।

jagran

Mahindra Thar

इंडियन मार्केट में नई थार देश में न केवल सबसे सस्ती 4X4 एसयूवी में से एक है, बल्कि मजबूत ऑफ-रोडिंग क्षमता भी रखती है। कंपनी ने इसे पेट्रोल के साथ साथ डीजल में भी पेश किया है। आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए मॉडल पर इसकी वेटिंग पीरियड 6महीने तक की है।

jagran

Mahindra Bolero और Bolero Neo

देश की सबसे पसंदीदा एसयूवी में से एक है। अगर आप इस कार को लेना चाहते हैं तो इसके लिए वेटिंग पीरियड कुल 3 महीने का है।

ताजा खबरें