Chanakya ki Niti : आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवनसाथी चुनने से पहले रखना चाहिए इन बातों का ख्याल

चाणक्य नीति: ( Chanakya Niti ) आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जीवन में विवाह का निर्णय सबसे महत्वपूर्ण होता है इसलिए जीवनसाथी ( Spouse ) का चुनाव करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
चाणक्य नीति: ( Chanakya Niti ) आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक होने के साथ-साथ विद्वान भी थे।उनके द्वारा सिखाई गई नीतियों को अपनाकर जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आचार्य चाणक्य की शिक्षा विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय में हुई थी। चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) धन, स्वास्थ्य, व्यापार, विवाह, समाज और जीवन में सफलता, सुख-दुख की जानकारी प्रदान करती है। यदि कोई व्यक्ति इन बातों को अपने जीवन में अपना ले तो वह सफलता की नई ऊंचाईयों को प्राप्त कर सकता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जीवन में विवाह का निर्णय सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होता है जिसे सोच-समझकर ही लेना चाहिए। एक गलत फैसला इंसान की पूरी जिंदगी बर्बाद कर देता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र के श्लोकों के माध्यम से कुछ ऐसी बातों का उल्लेख किया है जो लड़कों ( Boys ) को शादी से पहले लड़कियों ( Girls ) के बारे में जान लेनी चाहिए।
बुद्धिमान व्यक्ति को चाहिए कि वह कुलीन कुल में जन्मी पुत्री कुरूप होने पर भी उसे चुन ले
सुन्दर स्त्री का विवाह समान कुल के नीच पुरुष से नहीं करना चाहिए
आचार्य चाणक्य के अनुसार विवाह के लिए स्त्री के बाहरी सौंदर्य से अधिक उसके आंतरिक गुणों को महत्व देना चाहिए। रूप चंद दिनों का मेहमान होता है, लेकिन इंसान की खूबी उसके साथ जीवन भर रहती है। इसी तरह महिलाओं ( Women ) को भी पुरुषों के गुणों की कद्र करनी चाहिए।
पुरुषों को शादी से पहले महिलाओं ( Women ) में इन गुणों की तलाश करनी चाहिए
गुणी स्त्री
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी पुरुष को किसी सुंदर स्त्री के पीछे भागने की बजाय गुणी स्त्री से विवाह करना चाहिए। गुणी स्त्री आपके घर को स्वर्ग बना देगी और हर मुश्किल घड़ी में आपके साथ खड़ी रहेगी।
गुस्सा नहीं करने वाली
क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। आचार्य चाणक्य के अनुसार क्रोधी स्त्री आपको कभी खुश नहीं रख सकती। इसलिए बात-बात पर गुस्सा करने के बजाय ऐसी महिला ( Female )से शादी करनी चाहिए जो गुस्सा न करती हो।
धार्मिक कर्मकांडों में आस्था
विवाह स्त्री-पुरूष के साथ-साथ दो परिवारों के बीच भी संबंध बनाता है।धार्मिक रीति-रिवाजों को मानने वाला व्यक्ति मर्यादावान होता है और परिवार को जोड़े रखता है। इसलिए शादी से पहले यह पता कर लेना चाहिए कि लड़की की धार्मिक रीति-रिवाजों में कितनी आस्था है।