Chanakya ki Niti : बड़ी से बड़ी समस्या सुलझाने का अचूक तरीका, समाधान खुद चलकर आएगा आपके पास!

चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) पुस्तक पीडीएफ: जीवन में उतार-चढ़ाव सभी के आते हैं लेकिन इनसे बाहर निकलने के तरीके सबके अलग-अलग होते हैं। चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) में इनमें से कुछ महत्वपूर्ण बातों का जिक्र है। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति बड़ी से बड़ी मुसीबत से निजात पा सकता है।
चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) पुस्तक हिंदी में: आचार्य चाणक्य न केवल एक महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ थे, वे व्यावहारिक ज्ञान के ज्ञाता भी थे। उन्होंने जीवन में सफलता, चुनौतियों से जूझना, अमीर बनना, रिश्ते निभाना आदि महत्वपूर्ण सूत्र दिए हैं। यदि आप इन सूत्रों को जानेंगे और अमल में लाएंगे तो आपका जीवन न केवल सुखी रहेगा बल्कि आप बड़ी से बड़ी परेशानी को भी आसानी से झेल पाएंगे और सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर पाएंगे।
हर समस्या से निजात ( Get rid of every problem )
खुद से पूछें ये सवाल चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) कहती है कि जब भी आप किसी काम को करने में भ्रमित हों तो सबसे पहले खुद से पूछें कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं, इसके क्या परिणाम होंगे और क्या मैं इसमें सफल हो पाऊंगा। यदि आपको इन प्रश्नों के उत्तर संतोषजनक लगे, तो कार्य करें। ऐसा करने से आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।
अपनी क्षमताओं का सही आकलन करें- सफल होने और संकटों से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी क्षमताओं को जानें। जो लोग अपनी क्षमताओं को जानते हैं वे ज्यादातर कामों में सफल होते हैं। ऐसे लोगों के लिए मुश्किलों से पार पाना भी आसान होता है और ये अपनी काबिलियत साबित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
धैर्य- ( Patience ) जिन लोगों में धैर्य होता है, ठंडे दिमाग से सोचने की आदत होती है, वे कठिन समय में भी घबराते नहीं हैं और आसानी से उनसे पार पा लेते हैं।
आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच - ( Self-confidence and positive thinking ) भले ही पूरी दुनिया आप पर या आपकी क्षमताओं पर भरोसा न करे, लेकिन आपको खुद पर भरोसा करना चाहिए। अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें। इससे मिलने वाला आत्मविश्वास आपको बड़ी से बड़ी मुसीबत से बाहर निकाल देगा।