https://commissionnewz.com/

झक्कास लुक में लोगों के दिलों में बसी Ertiga 7 seater, धांसू माइलेज में दिखाया न्यू फीचर्स के कमाल

 | 
Maruti Ertiga 7 Seater

 

2023 Maruti Ertiga: देश के MPV सेगमेंट में टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) का काफी दबदबा है। ऐसे में अब इसे कड़ी टक्कर देने के लिए मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी पॉपुलर एमपीवी मारुति अर्टिगा (MPV Maruti Artiga) के फेसलिफ्ट (Maruti Ertiga Facelift) वर्जन को देश के मार्केट में पेश करने वाली है।

कंपनी ने 2022 फिलीपीन इंटरनेशनल मोटर शो (PIMS) में 2023 Suzuki Ertiga को उतारा था। कंपनी ने अपनी इस एमपीवी के लुक के साथ ही इंटीरियर में भी काफी बदलाव किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें पेट्रोल इंजन के साथ ही माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी उपलब्ध कराया है।

2023 Maruti Ertiga का आकर्षक लुक

कंपनी ने अपनी इस पॉपुलर MPV के लुक में बदलाव किया है। इसके Grille, Front Bumper, Wheel Covers को नए लुक में डिज़ाइन किया गया है। आपको इसके इंटीरियर में भी काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी ने कार के केबिन में डैशबोर्ड पर नए मेटैलिक टीक फॉक्स वुड ट्रिम दिए हैं। वहीं इसकी सीटों को भी काफी प्रीमियम बनाया गया है।

2023 Maruti Ertiga के आधुनिक फीचर्स

कंपनी पहले Maruti Ertiga में 7-इंच का टच स्क्रीन उपलब्ध कराती थी। लेकिन अब इसमें 9-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। इसमें आपको स्मार्टप्ले प्रो तकनीक भी मिलेगा। जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। इसमें कंपनी कार ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन जैसे फीचर्स भी उपलब्ध कराती है।

हाइब्रिड इंजन मिलेगा 2023 Maruti Ertiga में

कंपनी 2023 Maruti Ertiga में 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा उपलब्ध कराती है। इस कार के भारत में अगले साल तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। 2023 Suzuki Ertiga कार में सुजुकी की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाला 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें कंपनी लिथियम-आयन बैटरी और स्टार्टर जनरेटर भी देने वाली है। ऐसे में इसमें ज्यादा माइलेज मिलने की भी उम्मीद है।

 

ताजा खबरें