Gold Silver Rates From 1 April 2023: सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी, देखें क्या है ताजा रेट

Gold Silver Rates From 1 April 2023; Sona-Chandi Ke Bhav: सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की तुलना में आज यानी 23 दिसंबर को सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए हैं.
भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 23 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। सोने का भाव अभी भी 54,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चल रहा है। वहीं चांदी 67,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक पर कारोबार कर रही है। 999 की शुद्धता वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की राष्ट्रीय कीमत 54,284 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 67416 रुपये है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुद्ध 24 कैरेट सोना बुधवार शाम 54,699 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 54,284 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है।
आज सोने और चांदी की कीमत क्या है?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज सुबह 54,067 रुपये पर आ गई. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज गिरकर 49,724 रुपये पर आ गया। इसके अलावा 750 शुद्धता वाला सोना गिरकर 40,713 रुपये पर आ गया। 585 शुद्धता वाला सोना गिरकर 31,756 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत अब 67,416 रुपये प्रति किलोग्राम है।
Gold Price Today: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव
शुद्धता | गुरुवार शाम का रेट | शुक्रवार सुबह का भाव | कितना हुआ सस्ता | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 54699 | 54284 | 415 रुपये |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 54480 | 54067 | 413 रुपये |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 50104 | 49724 | 380 रुपये |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 41024 | 40713 | 311 रुपये |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 31999 | 31756 | 243 रुपये |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 67605 | 67416 | 189 रुपये किलो |
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई कीमतें अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की मानक कीमतों को दर्शाती हैं। ये सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। IBJA द्वारा जारी की गई दरें पूरे देश में सार्वभौमिक रूप से मान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं है। कर शामिल होने के कारण आभूषण खरीदते समय सोने या चांदी की दरें अधिक होती हैं।