सस्ती 7 सीटर कार छोड़िए Maruti Ertiga की खूब खरीदारी कर रहे हैं लोग! खूब बिक्री हो रही है

मारुति ईको: जनवरी 2023 में मारुति सुजुकी अर्टिगा टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों से बाहर हो गई। हालांकि, 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट विकल्पों में आने वाली मारुति सुजुकी इको सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में नौवें स्थान पर है।
Maruti Eeco Sales: जब सबसे सस्ती और लोकप्रिय 7-सीटर कार की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में मारुति सुजुकी अर्टिगा का ही नाम आता है। दिसंबर 2022 के महीने में अर्टिगा दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। हालांकि जनवरी 2023 के महीने में मारुति सुजुकी अर्टिगा भी टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों से बाहर हो गई। हालांकि, 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट विकल्पों में आने वाली मारुति सुजुकी इको सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में नौवें स्थान पर है।
मारुति इको और मारुति अर्टिगा की बिक्री
जनवरी 2023 में इको की 11709 यूनिट्स की बिक्री हुई है। सालाना आधार पर इसकी बिक्री 11 फीसदी बढ़ी है। जनवरी 2022 में कंपनी ने 10,528 यूनिट्स की बिक्री की। जनवरी 2023 में, Maruti Ertiga की कुल 9,750 इकाइयाँ बिकीं, जिससे यह दुनिया की 13 वीं सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई। यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है।
मारुति ईको कीमत और इंजन स्पेसिफिकेशन
मारुति ईको की प्राइस रेंज 5.25 लाख रुपये से 6.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में आती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 81PS की पावर और 104.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह सीएनजी वेरिएंट में भी आता है।
CNG पर इंजन 72PS और 95Nm जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है. यह पेट्रोल पर 19.71 किमी और सीएनजी पर 26.78 किमी का माइलेज दे सकती है।