आ रही है मारुति Alto का मार्केट खत्म करने Tata Nano का धांसू लुक, ब्रांडेड फीचर्स में माइलेज से भरपूर है

Tata Nano: Tata अपनी किफायती कारों के लिए जानी जाती है। कंपनी बहुत समय से ही भारत के आम लोगों के लिए कार बना रही है। एक समय था जब रिपोर्ट सबसे सस्ती कार Tata Nano को बनाया था। लोगों ने इसे उस समय काफी प्यार दिया था। लेकिन समय के साथ उसकी मांग काफी ज्यादा घट गई। यही कारण है कि 2018 में इस कार को बंद कर दिया गया। लेकिन अब New Tata Nano Electric अवतार में जल्द ही लांच किया जाएगा।
कुछ समय पहले ही Tata ने अपनी सबसे सस्ती Tata Nano Electric कार Tiago EV को लॉन्च किया था। और आने वाले समय में Nano कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। New Tata Nano के आने से Maruti Alto का बाजार पूरी तरह खत्म हो सकता है। क्योंकि New Tata Nano के फीचर्स काफी जबरदस्त है।
हाल ही में इसके कई कांसेप्ट मॉडल (Concept model) को लॉन्च किया गया है। जिसे देख सभी आश्चर्य में है। यह Mini Electric कार फुल चार्ज होने पर 200 किलोमीटर का रेंज दे सकती है। हालांकि इस पर अभी तक कंपनी में कोई भी ऑफिशल जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
Tata Motors आने वाली New Nano में कई बेहतरीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को ऐड करेगी। उसके साथ इस बार इसको थोड़ा डिफरेंट बनाया जाएगा। इस एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार में कई ऐसे कनेक्टिंग फीचर्स दिए जाएंगे जो काफी आधुनिक होंगे। इसके साइड पैनल्स और रूफलाइन में कर्व दिया जाएगा जो इसे दिखने में ज्यादा आकर्षक बनाने वाला है।
इसके बंपर सेक्शन में ने स्माइल इफ़ेक्ट दिया जाएगा। इस व्हीलबेस थोड़ा सा लंबा होने वाला है जिससे अंदर की तरफ से ज्यादा स्पेस मिलने की संभावना है। उसके फ्रंट डोर में फ्लैश हैंडल और पीछे की तरफ सी पिलर पर हैंडल दिया जाएगा। इसमें डीआरएल, कंपैक्ट हेडलैंप्स और बड़े साइज का मिरर पैनल भी देखने को मिलने वाला हैं।
फीचर्स की बात करें तो New Tata Nano में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, ब्लूटूथ, एसी, मल्टी इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले और रिमोट लॉकिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें एंड्राइड के साथ एप्पल कारप्ले का सपोर्ट से मिलने वाला है। टाटा नैनो में 6 स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।