मारुति की इन 3 कारों ने लिया तूफान, बिकीं सबसे ज्यादा, कीमत 3.5 लाख से शुरू

Maruti की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने जनवरी में बिक्री के शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं। कंपनी ने कुल 172,535 वाहन बेचे। हालांकि मारुति सुजुकी विभिन्न सेगमेंट में कारों की बिक्री करती है, लेकिन हैचबैक और किफायती कारों के लिए इसे सबसे ज्यादा ग्राहक मिल रहे हैं। यहां हम आपको मारुति सुजुकी की तीन सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह न सिर्फ जनवरी में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, बल्कि देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है।
1. मारुति ऑल्टो:
मारुति सुजुकी ऑल्टो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। जनवरी 2023 में इसकी 21,411 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल जनवरी 2022 में इसकी केवल 12,342 यूनिट्स बिकी थीं। इस प्रकार, मारुति ऑल्टो ने बिक्री में 73 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। मारुति ऑल्टो की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये से शुरू होती है। यह CNG के साथ 33km से अधिक का माइलेज देने जा रही है।
2. मारुति वैगनआर:
मारुति वैगनआर भी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। पिछले महीने इसकी 20,466 यूनिट्स बिकीं। एक साल पहले जनवरी 2022 में WagonR की 20,334 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस प्रकार, इस कार की बिक्री में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है। हैचबैक की कीमत 5.5 लाख रुपये से शुरू होती है।
3. मारुति स्विफ्ट:
स्विफ्ट भी वर्षों से ग्राहकों की पसंद रही है। जनवरी 2023 में इसकी 16,440 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल जनवरी 2022 में इसकी सिर्फ 19,108 यूनिट्स बिकी थीं। इस तरह मारुति स्विफ्ट की बिक्री में 13 फीसदी की गिरावट आई है। हैचबैक की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है।