TVS की टॉप लुक वाली स्पोर्ट्स बाइक नें स्पलेन्डर का उड़ाया हौस, अछे-खासे फीचर्स से मार्केट में बनाया माहौल

TVS Apache: भारत 2017 में ही चाइना को पछाड़ विश्व का सबसे बड़ा टू व्हीलर मार्केट बन चुका था। यहां पर बजट बाइक सबसे ज्यादा बिकती है। यही कारण है कि हर महीने Hero Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनती है। इसके पीछे Hero HF Deluxe और Bajaj Platina जैसी बेहतरीन माइलेज वाली बाइक्स रहती हैं।
लेकिन TVS ने इन सभी को पीछे छोड़ अपना एक अलग ही आंकड़ा स्थापित कर दिया है। TVS Apache के कुल 50 लाख से ज्यादा वेरिएंट्स विश्व भर में बेचे जा चुके हैं। यह काफी बड़ा आंकड़ा है। इसे (TVS Sports) बाइक को भारतीय द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसका लुक और परफॉर्मेंस अन्य सभी बाइकों से काफी बेहतरीन है।
बजट बाइक्स से निकली आगे
TVS ने साल 2005 में पहली बार Apache को भारतीय बाजार में लांच किया था। तब से लेकर आज तक यह सभी को लुभा रही है। अब TVS ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। कंपनी ने दुनिया भर में इसके 50 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेच दिया है। भारत में TVS Apache के 5 मॉडल बिकते हैं और इनकी (TVS Apache) कीमत की शुरुआत 1.18 लाख रुपए से होती है। आपको बता दें कि (TVS Apache) को 60 देशों में बेचा जाता है।
आपको बता दें कि अक्टूबर 2020 तक (TVS Apache) के 40 लाख यूनिट की बिक्री हुई थी और बीते ढाई साल में ही कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ 10 लाख यूनिट्स की बिक्री की है और ऐसे यह आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंचा दिया है। 5000000 लोगों की पहली पसंद (TVS Apache) रही है और इसी (TVS Apache) ने कंपनी को सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाइक ब्रांड बना दिया है।
TVS ने बदलते सालों के साथ लोगों के जरूरत के हिसाब से (TVS Apache) बाइक को मॉडिफाई भी किया है। इसके कई नए लुक बाजार में आ चुके हैं। इसमें रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन के साथ ड्यूल चैनल एबीएस, राइड मोड्स और स्मार्ट एक्स कनेक्ट जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं।